कृति खरबंदा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ऋचा-अली: ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट और पेरेंट्स वन8 कम्यून रेस्टोरेंट में एक साथ नजर आए


कृति खरबंदा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ऋचा-अली: ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट और पेरेंट्स वन8 कम्यून रेस्टोरेंट में एक साथ नजर आए

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस कृति खरबंदा का कल यानी 31 अक्टूबर को बर्थडे था। उनकी बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल पहुंचे। इस दौरान उनके माता-पिता भी वहां नजर आए। पार्टी वन8 कम्यून रेस्टोरेंट में रखी गई। ये रेस्टो क्रिकेटर विराट कोहली का है। दरअसल ये रेस्टोरेंट से पहले गायक किशोर कुमार का बंगला था जिसे रेस्टोरेंट में बदल दिया गया। वन8 कम्यून रेस्टोरेंट मुंबई के जुहू में है। यहां अक्सर बी टाउन सेलेब्स नजर आते रहते हैं। कृति खरबंदा के साथ ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट भी दिखाई दिए। बर्थडे गर्ल यहां पिक मिडी पहने दिखाई दीं। दोनों कपल्स कैजुअल लुक में नजर आ रहे थे।

 

Leave a comment