कियारा आडवाणी से लेकर परिणीति चोपड़ा तक: अथिया शेट्टी से हंसिका मोटवानी तक; इन एक्ट्रेसेस का इस साल पहला करवा चौथ
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला व्रत करवा चौथ इस साल एक नवंबर को मनाया जाएगा। इस साल इंडस्ट्री में कई शादियां हुई हैं, जाहिर है कि इस बार कई एक्ट्रेसेस अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं।
कियारा आडवाणी, अथिया शेट्टी, परिणीति चोपड़ा से लेकर हंसिका मोटवानी तक, ये सभी एक्ट्रेसेस अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।
आइए नजर डालते हैं..
सिद्धार्थ- कियारा
इस साल सबसे ज्यादा चर्चा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की रही। 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में इनकी शादी हुई। काफी वक्त तक डेट करने के बाद इन्होंने शादी की। इन दोनों का यह पहला करवा चौथ होगा। कियारा, सिद्धार्थ के लिए व्रत रख सकती हैं।

कियारा और सिद्धार्थ के बीच फिल्म नजदीकियां फिल्म शेरशाह के वक्त बढ़ी थीं। इसी के बाद इन्होंने डेटिंग करनी शुरू की थी।
राहुल- अथिया
अथिया शेट्टी भी पति केएल राहुल के लिए करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं। जाहिर है कि राहुल इस वक्त टीम इंडिया के साथ वर्ल्ड कप में बिजी हैं। अथिया के साथ उनका रहना तो फिलहाल मुश्किल लग रहा है, क्योंकि 2 नवंबर को उन्हें श्रीलंका के साथ मैच खेलना है। ऐसे में अथिया दूर से ही उनके लिए व्रत रख सकती हैं।
राहुल-अथिया की शादी इस साल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में हुई थी।

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल ने शादी से पहले चार साल तक एक दूसरे को डेट किया था।
राघव- परिणीति
AAP सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने अभी हाल ही में शादी की है। 24 सितंबर को राजस्थान में उदयपुर के लीला पैलेस में दोनों परिणय सूत्र में बंधे थे। जाहिर है कि परिणीति भी राघव की लंबी उम्र के लिए व्रत रख सकती हैं।

राघव चड्ढा और परिणीति दोनों ने लंदन से पढ़ाई की है, वहीं एक इवेंट में इनकी मुलाकात हुई थी।
हंसिका मोटवानी- सोहेल कथूरिया
इनकी शादी 4 दिसंबर 2022 को हुई थी। हंसिका इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। शादी के वक्त उन्हें काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। हंसिका ने अपनी दोस्त के एक्स हसबैंड से शादी की, इसलिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना पड़ा।

हंसिका मोटवानी की शादी 2022 के अंत में हो गई थी। इस हिसाब से हंसिका का यह पहला करवा चौथ है।
सोनाली सहगल- आशीष सजनानी
‘प्यार का पंचनामा’ फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने इस साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी से शादी की। जाहिर है कि वे भी अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

सोनाली सहगल ने भी इस साल 7 जून को शादी की थी।
पिछले साल भी कटरीना कैफ, मौनी रॉय, वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल, दिशा परमार और नेहा कक्कड़ ने अपना पहला करवा चौथ मनाया था। इन सभी ने करवा चौथ सेलिब्रेट करते हुए अपनी फोटोज भी शेयर की थी।