दिवाली पर जरूर खाई जाती है ये चटनी, 10 दिन तक भी नहीं होती खराब!


दिवाली पर जरूर खाई जाती है ये चटनी, 10 दिन तक भी नहीं होती खराब!

Image Source : SOCIAL
jimikand ki chutney

Diwali 2023 recipes: दिवाली पर घरों में कई प्रकार की चीजें बनाई और खाई जाती हैं। हर क्षेत्र की कुछ पारंपरिक रेसिपी होती हैं पर इनमें कुछ चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है। ऐसी ही चीजों में से एक है जिमीकंद। इसे आम भाषा में ओल और सूरन भी कहते हैं। दिवाली के दिन इसकी सब्जी और चटनी को जरूर खाया और बनाया जाता है। माना जाता है कि ये लक्ष्मी भोग में चढ़ता है और इसे लोग खूब खाते हैं। लेकिन, बहुत से लोगों को इसकी रेसिपी के बारे में पता नहीं होता। तो, ऐसे ही लोगों के लिए जानते हैं  जिमीकंद की चटनी बनाने का तरीका।

दिवाली पर खाएं जिमीकंद की चटनी-Jimikand ki chutney recipe in hindi

जिमीकंद की सब्जी बनाने के लिए इसे उबालकर रख लें। फिर इसे मैश कर लें। अब इसमें सरसों तेल और नमक मिलाकर रख लें। इसके बाद ढेर सारा लहसुन, अदरक और मिर्च काटकर मिला लें। इसमें ऊपर से काली मिर्च, अमचूर पाउडर, सरसों पाउडर, धनिया, हल्दी और मिर्च पाउडर मिलाकर रख लें। अब ऊपर से इसमें थोड़ा सा सिरका मिलाएं। अब आधी कटोरी सरसों का तेल गर्म करके इसमें मिलाएं। अब हर दिन इसे धूप में रखें। धीमे-धीमे ये चटनी पकने लगेगी और इसे शीशे की बरनी या किसी बर्तन में रख लें। अब इसके था आराम से खाते रहें। इसे आप नॉर्मल पूड़ी और पराठा के साथ आराम से बैठकर खा सकते हैं।

दिवाली पर बनती है जिमीकंद की सब्जी-Jimikand ki sabji recipe in hindi

दिवाली पर आप जिमीकंद की सब्जी भी बना सकते हैं। इस सब्जी को बनाने के लिए आपको करना ये है कि इसे काटकर भून कर रख लें। इसके बाद प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर पीसकर रख लें। फिर कड़ाही में थोड़ा सरसों तेल गर्म होने डाल दें। फिर इसमें जीरा डालें। बाकी चीजें डालकर आराम से इसे पकाएं। थोड़ा-थोड़ा बाकी मसाला और नमक डालकर इसे पकाएं। फिर इसे जिमींकद डालकर इसे अच्छी तरह से भून कर पकाएं। इसमें ऊपर से थोड़ा सा पानी डालें। अच्छी तरह से पकाएं और फिर इस सब्जी को रोटी के साथ आराम से बैठकर खाएं।

 jimikand ki sabji

Image Source : SOCIAL

jimikand ki sabji

तो, इस प्रकार से दिवाली पर आप जिमीकंद की ये चटनी और सब्जी बनाकर खा सकते हैं। ये रेसिपी बेहद आसान है और इसे आप बनाकर डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं।

Leave a comment