2 साल की थीं, तब पेरेंट्स का तलाक हुआ: शादी की बात दुनिया से छुपा कर रखी, आमिर खान की रिश्तेदार हैं अदिति राव हैदरी
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का आज 37वां बर्थडे है। लगभग 26 फिल्मों का हिस्सा रहीं अदिति ने हिंदी समेत तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म दिल्ली-6 से डेब्यू किया था। अदिति राज घराने से ताल्लुक रखती हैं। साथ ही वो आमिर खान की रिश्तेदार भी हैं।
अदिति के बचपन का दौर उथल पुथल से भरा रहा। पेरेंट्स के बीच कड़वाहट की वजह से उनका दाखिला बोर्डिंग स्कूल में करा दिया गया था।

अपनी मां के साथ अदिति।
आमिर खान की रिश्तेदार हैं
अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में एहसान हैदरी और विद्या राव के घर हुआ था। वो मो. साहेल अकबर हैदरी की पड़पोती हैं, जो हैदराबाद के निजाम थे। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी के राजा थे। वे आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव की कजिन हैं। इस तरह से अदिति आमिर खान की भी रिश्तेदार हैं।
पिता के प्यार के बिना बीता बचपन
अदिति जब 2 साल की थीं, तभी उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे। वो सिंगल चाइल्ड थीं। अलगाव के बाद मां उन्हें दिल्ली लेकर चली गईं। इस बात से नाराज होकर पिता ने अदिति की कस्टडी के लिए केस फाइल कर दिया। बचपन में अदिति को पिता का प्यार नहीं मिला।
उधर, कुछ समय बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली लेकिन उस शादी से उन्हें कोई संतान नहीं हुई। अदिति की मां ने दोबारा शादी नहीं की। मगर वो सोशल लाइफ के कारण अक्सर बिजी रहा करती थीं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अदिति को आंध्र प्रदेश के एक बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया। बाद में अदिति ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया।
2007 में की एक्टिंग करियर की शुरुआत
अदिति ने अपने करियर की शुरुआत बतौर भरतनाट्यम डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने फेमस भरतनाट्यम डांस लीला सैमसन के डांस ग्रुप में भी काम किया था। यहां काम करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया था। उन्होंने पहली बार 2007 की तमिल फिल्म श्रृंगारम में एक्टिंग की थी।

फिल्म में अदिति ने 19वीं शताब्दी की एक देवदासी का रोल प्ले किया था, जो एक मंदिर नर्तकी थीं। फिल्म का डायरेक्शन शारदा रामनाथन ने किया था।
हालांकि, थिएटर में रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म फिल्म प्रजापति (2006) थी, जिसमें उन्होंने ममूटी के साथ काम किया था। ये एक मलयालम फिल्म थी।
21 साल की उम्र में शादी की, कुछ साल बाद तलाक हुआ
अदिति राव जब महज 21 साल की थी तो उन्हें एक्टर सत्यदीप मिश्रा से प्यार हो गया था। दोनों एक दूसरे को स्कूल के दिनों से ही जानते थे। 2013 की शुरुआत तक, अदिति सत्यदीप के साथ सभी लिंक अप की खबरों को नकार देती थीं। हालांकि, बाद में इसी साल उन्होंने सत्यदीप के साथ अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने बताया कि सत्यदीप के साथ वो रिश्ते में थीं लेकिन अब उनका तलाक हो गया है।

एक्टर सत्यदीप मिश्रा
उन्होंने कहा था- हां मैंने 21 साल की उम्र में सत्यदीप से शादी की थी, जो एक सिविल सर्वेंट और वकील थे। बाद में एक्टर बनने की चाहत में ये नौकरी छोड़ दी थी। वैसे, वो एक नेचुरल एक्टर हैं। उनके साथ मेरा सीरियस रिलेशनशिप था।
अलगाव के बाद भी दोनों अच्छा बाॅन्ड शेयर करते हैं। इस अलगाव पर अदिति का कहना था- मुझे बहुत तकलीफ हुई थी, जब ये रिश्ता खत्म हुआ पर हम अभी दोस्त हैं। सत्यजीत की मां के लिए मैं अभी भी बेटी हूं और मेरी मां के लिए वो भी बेटे हैं। वो मुझसे उम्र में बड़े भी हैं।
फरहान अख्तर से जुड़ा था नाम
2016 की फिल्म वजीर में अदिति ने फरहान अख्तर के साथ काम किया था। शूटिंग के दौरान ये अफवाहें जोरो पर थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। करीबी सूत्रों का ये भी कहना था कि फरहान का पहली पत्नी अधुना भबानी से इसलिए तलाक हुआ था क्योंकि उनकी नजदीकियां अदिति से बढ़ गई थीं। हालांकि बाद में इन सभी बातों को बेबुनियाद बताया था।

अदिति ने 2009 की हिंदी फिल्म दिल्ली 6 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन के साथ दिखी थीं।
एक्टर सिद्धार्थ को डेट कर रहीं!
इस वक्त अदिति का नाम फेमस एक्टर सिद्धार्थ के साथ जोड़ा जाता है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है। 2021 की फिल्म महा समुद्रम में दोनों ने एक साथ स्क्रीन भी शेयर किया था।
65 करोड़ रुपए की मालकिन हैं अदिति
अदिति की 65 करोड़ की मालकिन हैं। वो एक फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं। एक्टिंग के अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। मुंबई में अदिति एक शानदार मेंशन में रहती हैं, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है। वहीं उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज, ऑडी Q7 और बीएमडब्ल्यू के मॉडल शामिल हैं।